Last Updated on June 20, 2020 by Shiv Nath Hari
Surya Grahan 2020:21 जून को सूर्य ग्रहण, जानें सूतक और ग्रहण का समय,राशिफल और उपाय पूरी जानकारी
Table of Contents

Surya Grahan 2020: रविवार, 21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू हो जाएगा। दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर ग्रहण चरम पर होगा ग्रहण का मोक्ष काल 2 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।
:21 जून को सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कब और कैसे लगेगा यह ग्रहण
सूर्य ग्रहण का सूतक काल
21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। ग्रहण का सूतक काल 20 जून को रात 10 बजकर 31 मिनट से शुरू जाएगी जो ग्रहण की सामाप्ति पर खत्म होगा।
सूतक काल क्या होता है
ग्रहण से पहले सूतककाल लग जाता है जिसमें इस दौरान किसी भी तरह की शुभ कार्य, पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजन नहीं किया जाता। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिया जाता है ताकि भगवान तक भी ग्रहण का अशुभ प्रभाव न पहुंच सके। सूतक काल का समय अशुभ होता है क्योंकि इस दौरान राहु सूर्य और चंद्रमा का ग्रास कर लेता है। माना जाता है ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा हावी रहती हैं।
सूतक काल में क्या करें क्या नहीं
- सूतक में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते
- सूतक में मंदिर के दरवाजे और पर्दे बंद कर दिए जाते हैं
- सूतक में खाना नहीं बनाया जाता है।
- सूतक में गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है इसलिए ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- ग्रहण के खत्म होने के बाद गंगा स्नान और दान करना चाहिए।
जानिए किस राशि पे सूर्यग्रहण का क्या फल होगा
मेष – श्री
वृष – क्षति
मिथुन- घात
कर्क- हानि
सिंह – लाभ
कन्या- सुख
तुला- माननास
वृश्चिक- मृत्यु तुल्य कष्ट
धनु- स्त्रिपिड़ा
मकर- सौख्य
कुम्भ- चिंता
मीन- व्यथा
अनिष्ट ग्रहण फल निवाणार्थ दान
सोना या चाँदी का ग्रहण बिम्ब बनवाकर ग्रहण जनित दुष्ट फल निवारण हेतु दान करना चाहिए