Last Updated on September 16, 2020 by Shiv Nath Hari
Google ने doodles के जरिए बताई मास्क की अहमियत, कोरोना से बचने के दिए मश्विरा

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के मामले 50 लाख के पार हो गया है। अब Google ने भी doodles बनाकर लोगों को कोरोना से बचने के संदेश दे रहा है। आज गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को मास्क की आवश्यकता को रेखांकित किया है।
आज का डूडल मास्क को लेकर बनाया गया है, जिसमें लोगों के लिए मास्क कितना जरूरी है, इस बात की जानकारी दी गई है। इसके अलावा डूडल में कोरोना वायरस से बचने के निर्देश दिए गए हैं। डूडल में मास्क को लेकर संदेश दिया गया है, ‘वियर ए मास्क, सेव लाइव्स (मास्क पहनिए, लोगों की जान बचाइए)।’
डूडल में कोरोना से बचने के लिए मास्क की जरूरत को लेकर जानकारी दी गई है, ‘वियर ए फेस कवर (फेस कवर पहनें), वॉश योर हैंड्स (अपने हाथ धोएं), कीप ए सेफ डिस्टेंस (सुरक्षित दूरी बनाए रखें)।’
इससे पहले, गूगल ने डूडल बनाकर कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद किया था। गूगल ने अपने डूडल में डॉक्टरों, नर्सों, डिलिवरी स्टाफ, किसानों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, स्वच्छता कार्यकर्ताओं, किराने के कर्मचारियों और आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को शामिल किया था। साथ ही डूडल ने उन लोगों को भी सम्मानित किया जो महामारी से लड़ने के लिए एक दूसरे की मदद करने सामने आ रहे हैं।