Last Updated on January 11, 2021 by Shiv Nath Hari
Bharatpur News: चार ग्राम पंचायतों में तकनीकी राज्य मंत्री डाॅ सुभाष गर्ग करेंगे किसानों से संवाद

भरतपुर 11 जनवरी। विधानसभा क्षेत्र भरतपुर की चार ग्राम पंचायतों में तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ सुभाष गर्ग मंगलवार 12 जनवरी को आयोजित किसान संवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होंगे।
डाॅ. गर्ग मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे ग्राम पंचायत धौरमुई, दोपहर 12 बजे मौरोली, 2 बजे तुहिया एवं सांय 4 बजे मुरवारा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर किसानों को तीन नवीन कृषि कानूनों से होने वाले नुकसानों की जानकारी देंगे और क्षेत्र की जनसमस्याओं को भी सुनेंगे।