Last Updated on October 22, 2020 by Shiv Nath Hari
Amit Shah 56th Birthday: भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा सप्ताह के तहत् 21 छतरी वितरित की

Amit Shah 56th Birthday: भारत देश के यशस्वी गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के 56 वें जन्मदिवस एवम् भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश पूनिया के 56 वें जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी ने सम्पूर्ण देश में सेवा सप्ताह के रूप में 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 56 सेवा प्रकल्प के रूप में मनाने का निश्चय किया है।
भरतपुर के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेश के नेतृत्व में इस क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी श्री गिरधारी लाल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा की अध्यक्षता में भरतपुर के जघीना गांव में महिला मोर्चा की जिला मंत्री रैना भारद्वाज के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 21 छतरी वितरित की गई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रारंभ से ही सेवा की राजनीति करती आयी है व समय समय पर इस तरह के सामाजिक सरोकार की भावना से कार्य करती रही है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया कि इस सेवा सप्ताह के तहत् महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न आयोजन होंगे।
- कन्या पूजन कार्यक्रम
- बच्चों को गिफ्ट वितरण
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छतरी वितरण कार्यक्रम
- 56 भोग कार्यक्रम
- महिला श्रमिक सम्मान कार्यक्रम
- दीप प्रज्वलन कार्यक्रम
- योग शिविर कार्यक्रम
- धार्मिक आयोजन
इस अवसर पर महिला मोर्चे की जिला मंत्री अन्नु सिंह पुष्पा देवी, आईटी सेल प्रभारी रानी सैनी राधिका जौशिका, मंडल महामंत्री चंद्रवीर व अन्य कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।