Last Updated on February 27, 2023 by Swati Brijwasi
Love Horoscope 31 January 2023: इन 4 राशियों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, पार्टनर कर सकते हैं शादी के लिए प्रपोज़

मेष:
Love Horoscope 31 January 2023: कहते हैं कि आप किसी अलग संस्कृति या किसी दुसरे देश के रहने वालो के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आप इस आदमी के लिए काफी उत्सुक और भावनात्मक अनुभव करेंगे। जब आप इस आदमी के साथ होंगे तो आपको बाकी दुनिया से कोई मतलब नही रह जाएगा। अगर भगवान ने चाहा तो इस सबंध को जल्दी ही कोई ठोस रूप भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग : सफेद
भाग्यशाली अंक : 11
वृष:
Love Horoscope 31 January 2023: कहते हैं कि आप आज बहुत भावनात्मक महसूस करेंगे। सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की भावनाएं आपके दिमाग को घेरे रहेंगी इसीलिए फिलहाल अपनी रोमांटिक लाइफ के बारे में कोई भी फैसला करना अभी ठीक नही होगा। हालाँकि यह समय प्यार और रोमांस के लिए बहुत अच्छा है, खासकर अगर आप किसी समर्पित सबंध में हैं। जो अकेले हैं वे आज अपने आप को किसी की ओर भी आकर्षित महसूस करेंगे जो उनमें थोड़ी सी भी रुचि दिखाएगा।
भाग्यशाली रंग : नीला
भाग्यशाली अंक : 4
मिथुन:
Love Horoscope 31 January 2023: कहते हैं कि आपको अपने प्रिय लोगों के साथ अच्छा वक़्त बिताने का मौका मिलेगा। केवल किसी बात पर हठ न करें, इससे कोई फायदा न होगा केवल आपके आपसी संबंधों में कडवाहट ही आएगी। आपके पार्टनर को यह समझने के लिए कुछ समय चाहिए कि आप वास्तव में उनसे क्या चाहते हैं किसी ट्रिप या पिकनिक पर जा सकते हैं या मूड को हल्का करने के लिए अपना मनपसंद संगीत सुन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग : लाल
भाग्यशाली अंक : 6
कर्क:
Love Horoscope 31 January 2023: कहते हैं कि अगर आप अपने सबंध के बारे में कुछ कसमकस की स्थिति में थे या आपका दिमाग कई दिशाओं में भाग रहा था तो आज आप किसी निष्कर्ष पर पहुँच जायेंगे। जिनका सबंध है, वे आज सगाई या शादी करने का फैसला ले सकते हैं। ग्रहों कि स्थिति में बदलाव के कारण आप अपने रिश्ते को नये प्रकार से देख सकते हैं। अगर आप पहले समर्पित होने के विरोध में थे तो आज इस तरह की पहल का स्वागत कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
भाग्यशाली अंक : 5
सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि आपके अपने प्रिय के साथ आज घूमने का प्लान चौपट हो सकता है। इस प्लान को रद्द करने के पीछे का कारण जानने के लिए अपने पार्टनर को बहुत अधिक परेशान न करें। आराम से घर पर बैठ कर अपना मनपसंद टीवी शो देखने से या कोई अच्छी सी किताब पढने से भी आपका दिन उतने ही मजे में कट सकता है।
भाग्यशाली रंग : भूरा
भाग्यशाली अंक : 15
कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि अब समय आ गया है कि आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर उन सारे मुद्दों को सुलझा लें जो अभी हाल फिलहाल दोनों को परेशान करते आ रहे हैं। ये बातें आप दोनों की भावनाओं और एक दुसरे के प्रति समर्पण को लेकर हो सकती हैं। यह सामान्य से दिखने वाले घरेलू मुद्दों के बारे में भी हो सकती हैं जिसे आप दोनों नजरंदाज कर रहे हो। सच बात यह है कि अब आप दोनों को मिलकर ही कोई कदम उठाना होगा।
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
भाग्यशाली अंक : 8
तुला:
गणेशजी कहते हैं कि आप काफी भावनात्मक हैं और संभावना है कि आपको अपने जैसे ही कोई भावनात्मक और उत्साही व्यक्ति भी मिल जाए लेकिन आपको उसके साथ नही चलना है क्योंकि उससे आपके हाथ निराशा ही लगेगी। ये तो आपको पता ही है कि आकर्षण भी चुम्बक के विपरीत ध्रुवों में ही होता है। आप अपनी अपेक्षाओं को थोडा कम करें और अपने स्तर के लोगों के साथ ही दोस्ती बढाने की उम्मीद करें। हो सकता है आप बाद में उनके साथ बिज़नेस भी कर पायें।
भाग्यशाली रंग : ग्रे
भाग्यशाली अंक : 10
वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप प्यार के मामले में असामान्य रूप से आक्रामक रहेंगे। इससे आपके पार्टनर को काफी अचरज होगा क्योंकि उसने अधिकतर आपको बहुत ही जेंटल और रोमांटिक मूड में ही देखा है। लेकिन उन्हें आपका नया स्टाइल भी काफी पसंद आएगा और वे आपके लिए उपयुक्त पार्टनर साबित होंगे। आज अपने सबंध के अलग अलग रूपों को एक्स्प्लोर करें। आपको अचरज भी होगा और ख़ुशी भी
भाग्यशाली रंग : नारंगी
भाग्यशाली अंक : 9
धनु:
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन प्यार के लिए उपयुक्त है। अपने प्रिय के लिए अपनी प्रशंसा और प्यार का इजहार उसके लिए कुछ स्पेशल करके करें और देखें की दिन कैसे ख़ास बन जाएगा। रोमांस की संभावना है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपकी मुलाकात अपने प्यार से हो सकती है या फिर आप अपने किसी करीबी को ही नए सिरे से रोमांटिक तरीके से देख सकते हैं।
भाग्यशाली रंग : सुनहरा
भाग्यशाली अंक : 2
मकर:
गणेशजी कहते हैं कि आप अपनी लव लाइफ को बिना किसी बात के उलझा रहे हैं। इसका कारण यह है कि आप अपने सामने देखने और उसे स्वीकार करने से कतरा रहे हैं। आपको खुले दिमाग से स्थिति का बिलकुल स्पष्ट मूल्यांकन करने और उसी के अनुसार सही रास्ता चुनने की आवश्यकता है। आपको यह देखना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं।
भाग्यशाली रंग : नीला
भाग्यशाली अंक : 7
कुंभ:
Love Horoscope 31 January 2023: कहते हैं कि आप चाहते हैं की कोई आपको बहुत प्यार और दुलार करे। आपकी यही इच्छा आपको असुरक्षित और डिमांडिंग दर्शा सकती है। आप आज बच्चों जैसा व्यवहार करेंगे और अपने पार्टनर को अपने अफेयर को निजी स्तर तक सीमित रखने को कहेंगे। यह काफी मुश्किल है क्योंकि आप दोनों एक ही जगह काम करते हैं। उस मुश्किल स्थिति का अंदाज लगायें जिसमें आप अपने पार्टनर को डाल रहे हैं।
भाग्यशाली रंग : काला
भाग्यशाली अंक : 3
मीन:
Love Horoscope 31 January 2023: कहते हैं कि आज का दिन आपके सबंध के मामले में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आप अचानक अपने किसी करीबी को नए नजरिये से देखना शुरू कर सकते हैं और इससे आपको अपने सबंध की दिशा से जुडा सही फैसला करने में काफी मदद मिलेगी। अब आप खराब हो चुके संबंधों से बाहर निकलकर उन संबंधों को समय देने के लिए खुद को तैयार पायेंगे जिन्होंने आपको मजबूत बनाया है।
भाग्यशाली रंग : पीला
भाग्यशाली अंक : 1