Last Updated on January 17, 2023 by Swati Brijwasi
हलैना खाटू श्याम मंदिर पर श्रीभागवत कथा के व्यास का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान।

आज हलैना में नव निर्मित बाबा खाटू श्याम मंदिर पर श्री भागवत कथा का आयोजन खाटू श्याम भक्त मंडल द्वारा किया जा रहा है। जिसमें व्यास गद्दी पर राहुल शास्त्री आचार्य जी गोवर्धन वाले विराजमान होकर कथा वाचन कर रहे हैं।व्यास जी ने श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन,उद्धव गोपी संवाद ,रुक्मणी विवाह आदि कथाओं का बड़े ही रोचक, ज्ञानवर्धक, मार्मिक वर्णन किया जिसे सुनकर महिला, पुरुष,बालक भावविभोर हो गये व नाचने लगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीब्राह्मण सभा भरतपुर कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में केदार नाथ पाराशर जिलाध्यक्ष समता आन्दोलन समिति भरतपुर,बनवारी लाल शर्मा वरिष्ठ सदस्य ब्राह्मण सेवा समिति तिलक नगर भरतपुर , प्रभूदयाल कटारा सेवानिवृत थानेदार, दिनेश चंद शर्मा अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संघ विष्णुदत्त शर्मा संचालक इंदिरा रसोई भरतपुर, पियूष जय शंकर टाइगर, डा.गिरीश शर्मा ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ भरतपुर ने व्यास जी का माला दुपट्टा आदि से सम्मान किया। आचार्य जी ने सबको आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर सुरेश तिवारी रामकुमार पंडित, ओमप्रकाश गुप्ता,द्वारका प्रसाद, मोहन सिंह नायव, राकेश किराड ,सोमेश्वर पहलवान ,हरि ओम देशवार ,बृजमोहन पीटीआई, मोहन तिवारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।आयोजक मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया।