Last Updated on February 27, 2023 by Swati Brijwasi
राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए बयान पर बवाल,राहुल गांधी का पुतला दहन,भारत जोड़ो यात्रा का होगा विरोध

भरतपुर – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गाँधी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के खिलाफ बयान देने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेम सिंह फौजदार के नेतृत्व में राहुल गाँधी का पुतला दहन किया गया | इस दौरान नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी है कि या तो राहुल गांधी देश के लोगों से माफी मांगे नही तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में विरोध किया जाएगा।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में वीर सावरकर पर बयान दिया। राहुल गाँधी का पुतला जलाकर प्रदर्शन कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेम सिंह फौजदार ने मांग की है कि या तो राहुल गांधी स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को लेकर दिये बयान को लेकर देश से माफी मांगे नही तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में जहां भी भारत जोड़ो यात्रा जाएगी उसका विरोध किया जाएगा और 27 नवम्बर को भरतपुर के उच्चैन कस्बे में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की यात्रा का भी विरोध किया जाएगा।
राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था कि सावरकर जी ने अंग्रेजों की मदद की थी। उन्होंने अंग्रेजों को चिट्ठी लिखकर कहा – सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं। राहुल गांधी का यह बयान शर्मनाक है |
भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेम सिंह फौजदार ने कहा की कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस का युवराज मानते है राहुल गाँधी ने देश के स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के खिलाफ जो टिप्पणी की है वीर सावरकर को अंग्रेजो का गुलाम नौकर बताया है इसको लेकर पुरे देश में आक्रोश है युवाओं में आक्रोश है आज इसको लेकर राहुल गाँधी के पुतला का दहन किया है विरोध जताया है राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा जब राजस्थान में प्रवेश करेगी तो हर तहसील में हर गांव में हर जगह हम भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करेंगे जब तक राहुल गाँधी देश की जनता से माफ़ी नहीं मांग लेते है तब तक विरोध करेंगे और 27 नवम्बर को मुख्यमंत्री का भरतपुर के उच्चैन में आने का कार्यक्रम है मुख्यमंत्री के दौरे का भी विरोध किया जायेगा |