Last Updated on February 27, 2023 by Swati Brijwasi
इंदिरा रसोई न.188 हीरादास बसस्टैंड भरतपुर में आजदोपहर का भोजन वरिष्ठ समाज सेवी एवं व्यापारी श्री अशोक मोदी ज़ी की प्रेरणा से श्रीमती ममता गुप्ता ज़ी,श्री सुधीर गुप्ता ( पौत्र एवं पौत्रवधु स्वर्गीय मास्टर आतेन्द्र ज़ी स्वतंत्रता सेनानी ) ने इंदिरा रसोई में पधार कर 108 जरुरतमंदों को अपने हाथों से परोसकर निशुल्क भोजन कराया गया! तथा श्री सुधीर गुप्ता ज़ी एवं अशोक मोदी ज़ी ने स्वयं भी भोजन किया!

Free food was provided to 108 needy people in Indira Rasoi
रसोई की अच्छी साफ सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता से प्रभावित होकर उन्होंने संचालक विष्णुदत्त शर्मा का माला पहनाकर सम्मान कीया एवं इंदिरा रसोई में कार्यरत महिला कर्मचारियों की कार्यशैली सेवा की सराहना की एवं उन्हें भेंट सरूप सम्मान दिया! इस अवसर पर संचालक विष्णुदत्त शर्मा ने सुधीर गुप्ता ज़ी एवं ममता गुप्ता ज़ी को इस नेक कार्य के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया, तथा भामाशाह श्री अशोक मोदी ज़ी का आभार व्यक्त कीया एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने का आग्रह कीया!
श्री सुधीर गुप्ता ज़ी ने इंदिरा रसोई की अच्छी व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर इस महीने के प्रत्येक शनिवार को 108 जरुरतमंदों को निशुल्क भोजन कराने की घोषणा की! एवं इस योजना की कोई भूखा ना सोए परिकल्पना के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ज़ी को साधुवाद दिया,