Last Updated on May 15, 2022 by Swati Brijwasi
अग्रसेना ने दाना – पानी के परिंडे बांधे

जे पी शर्मा/जयपुर राजस्थान।अखिल भारतीय अग्रसेना ट्रस्ट ने वृन्दावन कालोनी खाटुश्याम मंदिर परिसर में भीषण गर्मी को देखते हुए पंछियों के लिए दाने — पानी के बांधे परिंडे|
अग्रसेना के राष्ट्रीय चैयरमैन / संस्थापक अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने बताया कि खाटुश्याम मंदिर महाराज महेंद्र कुमार शर्मा की उपस्थिति में संस्था की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती टीना अग्रवाल संग विजय बिंदल के सानिध्य में बांधे गए पंरिडा अभियान में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती पिंकी अग्रवाल , राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमती निशा गोयल , बेबी अग्रवाल ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखरअग्रवाल , उपाध्यक्ष कृष्णावतार अग्रवाल , जिला अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल , महामंत्री सुभाष चन्द्र मित्तल , युवा अध्यक्ष प्रवीण सिंघल , सौम्य अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।