Last Updated on May 13, 2022 by Swati Brijwasi
भरतपुर से ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति-प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की

भरतपुर,13 मई 2022 | श्रीकैलादेवी झील का बाड़ा ग्राम पिदावली स्थित श्री ब्रह्मपीठ परमार्थ संत आश्रम में मंदिर के महंत श्री श्री 108 श्री परशुरामदास जी महाराज के सानिध्य में 11 ब्राह्मण संतो द्वारा चिरंजीवी भगवान श्रीपरशुराम जी की मूर्ति का हवन-यज्ञ-पूजन मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास से संपन्न हुआ |
कार्यक्रम के मुख्य यजमान विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता भगवान सहाय एवं एवं व्यास के रूप में हरिओम मौजूद रहे | कार्यक्रम में भरतपुर से पूर्व सांसद पंडित रामकिशन की प्रेरणा से ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया | कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा भगवान परशुराम जी का महात्मय,संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म की कीर्ति को प्रतिस्थापित कर रहा है |
हमें भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र एवं संस्कारों को आत्मसात् करना चाहिए | कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज एवं अन्य सभी वर्गों के हजारों की तादात में महिलाओं एवं पुरुषों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ आयोजित विशाल भंडारे में स्नेह भोजन प्रसादी ग्रहण की | कार्यक्रम में आश्रम के महंत बाबा परशुरामदास महाराज का शॉल, साफा एवं माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया | साथ ही सभी भक्तों ने उनका आशीर्वाद भी आशीर्वाद लिया |
इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा, ग्राम पंचायत गगवाना के सरपंच हरस्वरुप शर्मा, ग्राम पंचायत अटारी के सरपंच अंकितमानसिंह शर्मा, ब्राहमण समाज ग्रामीण अंचल के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा मई, श्री ब्राह्मण सेवा समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित बनवारीलाल शर्मा, शिक्षक संघ सियाराम के जिलाध्यक्ष बाबूलाल कटारा, वैद्य जगदीशप्रसाद शर्मा अंधियारी,मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, डा.हितेश दीक्षित, समाजसेवी लोकेश पाराशर उर्फ लवली पंडित, समाजसेवी मुकेश पाठक, हरिदत्त शर्मा, तेज सिंह पीओ, अधिशासी अभियंता मयूरध्वज विद्युत विभाग कांमा विवेक शर्मा, रमेश ठेकेदार, गिर्राज पटेल, जगराम उच्चैन, मुकेश पाठक पिदावली, किशोरीलाल शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, कमल पाराशर, विष्णु शर्मा, जगराम हाड़ोली, भैंरूलाल शर्मा, दीवान शर्मा, निरोत्तम शर्मा, देवीसहाय, हुकुमचंद, डॉ. राधा रमन कटारा, रघुनंदन शर्मा, भूदेव शर्मा, अनंत कुमार, मुरारीलाल शर्मा, देवेंद्रकुमार शर्मा, छैलबिहारी शर्मा, जनरल सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद थे |