Last Updated on September 25, 2020 by Swati Brijwasi
Deeg News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पड़ित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

डीग 25 सितम्बर – डीग यहां गुरुबार को भाजपा शहर ओर ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती समारोह बनाई गई
शहर मंड़ल अध्यक्ष अनिल कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता में कस्वें के मेला मैदान स्थित राजपूताना मैरिज होम में भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय का 104वां जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।इसदौरान वक्ताओं ने पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश ड़ालते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का आवाह्न किया।
भाजपा ग्रामीण मंड़ल द्वारा गांव अऊ में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए विभिन्न वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश ड़ाला।ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंतोदय जैसे कारगर और सर्वाधिक प्रासंगिक जीवन मूल्यों को आज कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
इस मौके पर जिला प्रतिनिधि गौरव सोनी, हरपाल सौलंकी,तुलाराम पहलवान,दाऊदयाल नसवारिया,महेन्द्र शर्मा,ओमप्रकाश कौशिक,सौरभ कौशिक,राजेश चन्सौरिया ,कूकू नसवारिया,हेमेन्द्र शर्मा,सर्वेश अरोड़ा,बाँबी उपाध्याय,श्याम ठाकुर मौजूद थे।