Last Updated on September 25, 2020 by Swati Brijwasi
Bharatpur News: भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कुम्हेर द्वारा पंडित दीनदयाल जयंती मनाई

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कुम्हेर द्वारा पंडित दीनदयाल जयंती मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा के अध्यक्षता में मनाई गई| पंडित दीनदयाल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मंडल अध्यक्ष ने बताया पंडित जी भारतीय जनसंघ को खड़ा करने वाले स्तंभ में से एक थे जिन्होंने अपना जीवन जन संघ को समर्पित कर दिया वरिष्ठ नेता छगनलाल जी बोबड़िया ने जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित जी एकात्म मानववाद ब अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी उत्कृष्ट संगठन करता और हमारे पथ प्रदर्शक थे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश जी सोनी ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह पंडित जी एक आधुनिक सोच के साथ साथ क्रांतिकारी विचार भी रखते थे जिन्होंने गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर कार्यकर्ताओं को एक किया
महामंत्री रोहित बंसल ने बताया पंडित जी की सोच इस चीज से नजर आती है कि अपने जीवन काल में उन्होंने हमेशा कार्यकर्ता को ही प्रथम और अंतिम व्यक्ति माना और उन्होंने कार्यकर्ता के लिए कहा “हमारी नजर सबसे अंत में खड़े व्यक्ति पर रहनी चाहिए हमारी समाज और प्रयास में अंत में फंसी व्यक्ति का विकास होना चाहिए अंत में खड़े व्यक्ति का अगर भला होता है उसे संतुष्टि मिलती है उसे विकसित कर दिया जाता है तो विकासवाद की एक सशक्त कड़ी बनती है” ऐसी उदार और दूर की सोच रखने वाले पंडित जी थे
उपाध्यक्ष भगवान सिंह जी ने कहा कि पंडित जी के जीवन से यह सीख मिलती है कि कार्यकर्ता को दूसरे कार्यकर्ता का सम्मान करना चाहिए और उसकी उपस्थिति या अनुपस्थिति में कार्यकर्ता के प्रतीक सद्भावना रखनी चाहिए
इस अवसर पर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा संरक्षक सूर्य प्रकाश आर्य वरिष्ठ कार्यकर्ता छगनलाल जी दिनेश सोनी जी मुक्की पंजाबी महामंत्री सुभाष अग्रवाल रोहित बंसल भगवान सिंह कटारिया सतीश जंगम सोनू नागर मुकेश पंडित मोहन महावर गोविंदा कोली कुंवर सेन सैनी त्रिलोकी पंजाबी महिला संयोजक मधु पुनिया एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे