IPL 2020: क्रिकेट के सबसे बड़े जलसे का आज होगा आगाज, अबू धाबी में MI से भिड़ेगी CSK

Rate this post

Last Updated on September 19, 2020 by Swati Brijwasi

IPL 2020: क्रिकेट के सबसे बड़े जलसे का आज होगा आगाज, अबू धाबी में MI से भिड़ेगी CSK

IPL 2020: Cricket's biggest promotion to be launched today, CSK to play MI in Abu Dhabi
IPL 2020: Cricket’s biggest promotion to be launched today, CSK to play MI in Abu Dhabi

आईपीएल 2020 (ipl 2020) के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो चुकी है, आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (mi vs csk today match) के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) और महेंद्र सिंह धोनी (ms dhoni) पर आईपीएल के पहले मैच के जीत का दबाव रहेगा। मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा।

आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस टीम का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को कम आंकना सबसे बड़ी भूल होगी। मुंबई इंडियंस फैंस और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के बीच चर्चा है कि आज होने वाले आईपीएल मैच में मुंबई और चेन्नई किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स टीम किन प्लेयर्स के साथ आज उतर सकती है।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 (संभावित) – मुंबई इंडियंस के हेड कोच महिला जयवर्धने ने साफ कर दिया था कि टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत करेंगे।

रोहित शर्मा

क्विंटन डिकॉक

क्रिस लिन

सूर्य कुमार यादव

किरोन पोलार्ड

ईशान किशन

बलवंत राइ सिंह

हार्दिक पांड्या

क्रुणाल पांड्या

जसप्रीत बुमराह

ट्रेंट बोल्ट

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11 संभावित – महेंद्र सिंह धोनी के लिए आज चुनौती होगी कि वह सुरेश रैना की जगह किस प्लेयर को फिट करते हैं। उम्मीद लगाई जा सकती है कि एमएस धोनी तमिलनाडु के प्लेयर नारायण जगदीशन को आज आईपीएल डेब्यू करवा सकते हैं।

शेन वाटसन

मुरली विजय

केदार जाधव

अम्बाती रायडू

एमएस धोनी

नारायण जगदीशन

रविंद्र जडेजा

ड्वेन ब्रावो

इमरान ताहिर

दीपक चाहर

सैम करन