Last Updated on September 14, 2020 by Swati Brijwasi
Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao मचाएंगे जापान में धमाल, आज रिलीज होगी फिल्म ‘स्त्री’

बॉलिवुड स्टार श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की हॉरर कॉमिडी फिल्म ‘स्त्री’ (Stree) अब जापान में रिलीज हुई है। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी फिल्म आज यानी सोमवार को जापान में रिलीज होने जा रही है।
श्रद्धा कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी फिल्म ‘स्त्री’ का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ लिखा, स्त्री जापान में आज रिलीज के लिए तैयार है। आप भी तैयार रहिए। श्रद्धा कपूर के अलावा उनके को-स्टार्स राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने भी इस जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बताते चलें कि हाल ही में फिल्म ‘स्त्री’ ने अपनी रिलीज के 2 साल पूरे किए हैं। यह फिल्म 21 अगस्त, 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म के 2 साल पूरे होने पर श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर बीटीएस पिक्चर्स शेयर की थीं और अपनी टीम के लिए एक नोट लिखा था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। अब वह लव रंजन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर होंगे।