Last Updated on September 11, 2020 by Swati Brijwasi
Swami Agnivesh passed away: मशहूर समाजसेवी स्वामी अग्निवेश का निधन, अन्ना आंदोलन में रहे थे सक्रिय

Swami Agnivesh passed away:नई दिल्ली। जाने-माने आर्य समाज के नेता, स्वामी अग्निवेश ने आज नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज में अंतिम सांस ली। वह मल्टीपल फेल्योर के कारण मंगलवार से लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और गंभीर रूप से बीमार थे वेंटिलेटरी सपोर्ट पर थे। शुक्रवार 11 सितंबर को उनकी हालत बिगड़ गई और वह 6:00 बजे कार्डियक अरेस्ट में चले गए। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन शुक्रवार शाम 6:30 बजे निधन हो गया।
हरियाणा सरकार में मंत्री भी थे स्वामी अग्निवेश
21 सितंबर, 1939 को स्वामी अग्निवेश का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। उनका मूल नाम उनका मूल नाम वेपा श्यामा राव था।
1970 में उन्होंने आर्य सभा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधानसभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। स्वामी अग्निवेश 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की।
स्वामी अग्निवेश ने 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। लेकिन मतभेदों की वजह से वह इस आंदोलन से दूर हो गए थे। स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह 8 से 11 नवंबर के दौरान तीन दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी रहे।