Last Updated on August 20, 2020 by Swati Brijwasi
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया

फोटो डीग के कस्बा जनूथर में स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कांग्रेश के कार्यकर्ता
प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ श्रृद्धासुमन अर्पित कर किया याद
डीग -20 अगस्त डीग कस्बा ओर जनूथर में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के 76 वें जन्मदिवस को काग्रेंस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया।
डीग कस्बे में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेवाराम पटवारी पंकज भूषण गोयल, लता खंडेलवाल मिट्ठू सिंह सांखला, अंकित खंडेलवाल आदि कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कंप्यूटर का क्रांति का जनक और आधुनिक भारत का निर्माता बताया। जनूथर में
पूर्व ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा नाहरौली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कस्बे के राजीव गाँधी सेवा केन्द्र के समक्ष स्थित स्व.प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर साफा पहना एवं माल्यार्पण के साथ उन्हें याद किया । इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने स्व.राजीव गाँधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श,मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।तकनीकी क्रांति के जनक एवं पंचायती राज व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी के प्रबल समर्थक स्वर्गीय राजीव गांधी को युग युगांतर याद करने की बात कही।इस दौरान जयप्रकाश शास्त्री, मोतीराम पाराशर राधारमन पाराशर हरिओम सेजवाल सहित पार्टी कार्यकर्ता मौंजूद रहे।