Last Updated on April 29, 2020 by Swati Brijwasi
Deeg News: लोग स्वयं तैयार कर दे रहे लोगों को मास्क

डीग -(29 अप्रैल) डीग यहां भाजपा शहर मंडल डीग द्धारा बुधवार को 200 मास्क रैफरल चिकित्सालय में चिकित्सकों और सेवानिवृत्त शिक्षक चन्द्रभान शर्मा द्धारा स्वय तैयार किए गए 71 मास्क एसडीएम सुमन देवी को सौंपे गए।
शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता के अनुसार की मंडल कार्यकर्ताओ द्धारा अबतक 1200 मास्क तैयार कर लोगो को बाटे जा चुके है। जिसमे ओमप्रकाश कौशिक, हरपाल सोलंकी, जैनेंद्र जैन ,मोनिका जैन,अर्चना किराड़ ,ललित तिवारी आदि कार्यकर्ता सक्रिय योगदान दे रहे है।