Last Updated on April 23, 2020 by Swati Brijwasi
Deeg News Today: रैफरल चिकित्सालय डीग में भर्ती रोगियों को वितरण किये फल |

डीग: (23 अप्रेल) डीग यहां श्री बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति अऊ के सदस्यो एवम भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समिति के संचालक एवं भाजपा ग्रामीण मंडल डीग के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा के जन्म के अवसर पर रैफरल चिकित्सालय डीग में भर्ती मरीजो के लिए फल वितरित किये।
शहर भाजपा मंडल के सचिव हरपाल सोलंकी ने बताया कि इसके अलावा बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति द्वारा डीग पंचायत समिति क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर बने क्वारंटाइन सेंटरों पर वितरण के लिए 150 हेंड मेड फेस मास्क भी सौपे।