Last Updated on April 19, 2020 by Swati Brijwasi
Deeg: भाजपा और प्रिय सखी संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगो को बाटे 400 मास्क

डीग (19 अप्रैल) डीग यहां शहर भाजपा मंडल एवम् प्रिय सखी संगठन की ओर से रविवार को कस्बे में अऊ दरवाजा एवम् लाल कोठी के पास रहने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रख कर लगभग 400 मास्क का वितरण किया गया!
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता के अनुसार मास्क वितरण में प्रिय सखी संगठन की अध्यक्ष मोनिका जैन , इन्द्र सिंह , अशोक , एवम् सखी संगठन के सदस्य सुशील , शशि आदि का सहयोग रहा!
मास्क तैयार करने में हरपाल सिंह व , जैनेंद्र जैन व उनके परिवारजनों, ललित तिवारी, महिला अध्यक्ष अर्चना किराड़, प्रिय सखी संगठन अध्यक्ष मोनिका जैन एवम् श्रीमती शशि ने सहयोग प्रदान किया ! भाजपा
मंडल अब तक लगभग 1200 मास्क तैयार कर वितरण करा चुका है