Last Updated on April 11, 2020 by Swati Brijwasi
Rajasthan: कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बांटे 800 मास्क और साबुन

डीग -(11 अप्रैल) विश्वयापी कॉरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीग उप खंड के गांव कासोट में लूपिन ग्राम विकास पंचायत के अध्यक्ष वीरी सिंह ओर फैंस क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह द्वारा गांव में जागरूकता अभियान चला कर कोरोना से बचाव के लिए लोगो को मास्क पहनने , सोशल दिस्टेंसिंग का पालन करने ओर घरों में रहने के लिए प्रेरित किया गया।।
लूपिन के परियोजना समन्वयक सुरेश गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर बीरी सिंह और नरेंद्र सिंह द्वारा अपने स्वर्गीय पिता भगवान सिंह सरपंच की स्मृति में समस्त ग्रामवासियों को आठ सौ मास्क और आठ सौ हाथ धोने के साबुन का वितरण किया गया। अभियान के दौरान सभी ग्रामवासियों से अपील की लाक डाउन के दौरान वे इकठ्ठे होकर ताश ना खेले, सामूहिक हुक्का ना पिए इससे कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है और सभी को सार्वजनिक स्थानों पर उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए एवम् दिन में समय समय पर हाथ धोने चाहिए।।
इस जागरूकता अभियान में महेश चंद मीणा प्रिंसिपल,मुकेश शर्मा व्याख्याता,ओम प्रकाश सोलंकी,प्रेमसिंह,गजेन्द्र सिंह,रेवती एवम् अरविंद पंच,रिंकू,तेज़ी बाबा आदि लोगो ने सहयोग किया।।