CoronaRealHero: कोरोना कर्मवीर सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान।

Rate this post

Last Updated on April 11, 2020 by Swati Brijwasi

 CoronaRealHero: कोरोना कर्मवीर सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान।
CoronaRealHero: कोरोना कर्मवीर सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान।

भरतपुर ( 11 अप्रैल) कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए दिन रात अपने कर्तव्य का पालन कर रहे चिकित्सक ,पुलिसकर्मी समेत सफाई कर्मियों के जज्बे को अब लोग सलाम करने लगे है और ऐसे कर्मवीरों का जगह जगह सम्मान कर उनकी हौसला अफजाई की जा रही है |

आज भरतपुर के मोरी चार बाग़ स्थित वार्ड नंबर 33 में पूर्व पार्षद स्वेता चीमा के नेतृत्व में कर्मवीर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया |

समाजसेवी कपिल चीमा ने सफाई कर्मियों का साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही खाद्य सामग्री देकर उन्हें सल्यूट किया |

नन्हे बालक शुभम ने सभी सफाईकर्मियों को सेनेटाइजर देकर सम्मानित किया |

इस मौके पर राजीव तिवारी, रवि कुमार, देवेंद्र शर्मा,आवेद, छोटू खान,इदरीश, रहीस मौजूद रहे |