Last Updated on March 15, 2020 by Swati Brijwasi
Bharatpur news in Hindi: श्री ब्राहमण सभा का होली मिलन समारोह हुआ आयोजित|

Bharatpur news in hindi: भरतपुर, (15 मार्च) भरतपुर में श्री ब्राहमण सभा की ओर से स्थानीय श्री ब्राहमण धर्मशाला में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री ब्राहमण सभा के अध्यक्ष डाॅ. लोकेश शर्मा द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान लक्ष्मण गौड महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर थे। अन्य अतिथियों में पं. रामकिशन जी पूर्व सांसद भरतपुर,श्री सालिगराम शर्मा पूर्व प्रधान, श्री आर.के. शर्मा साहित्यकार, श्री गंगाराम पाराशर अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, धर्मेन्द्र शर्मा , आदित्यराज अन्नू, डोरी लाल शर्मा, गिरधारी तिवारी, डाॅ0 सुरेन्द्र शर्मा, मोहन लाल शर्मा थे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा हरिओम दिवाकर द्वारा श्री परशुराम भगवान की वंदना पढी गई।

मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मण गौड द्वारा अपने उदबोधन में समाज के उत्थान एवं उन्नयन हेतु सकारात्मक कार्य करने पर बल दिया तथा बालिका शिक्षा पर उचित ध्यान देने हेतु कहा तथा समाज को संगठित करने हेतु आपसी भाईचारा कायम कर समाज को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा, मृत्युभोज आदि पर अंकुश लगाने हेतु आग्रह किया।
अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर व प्रतीक चिंह देकर डोरीलाल शर्मा, गिर्राज शरण बछामदी, जीवनलाल शर्मा, ब्रजभूषण पाराशर, इन्दूशेखर शर्मा, महावीर खोंखर, मनीष भंाडौर, मनीष तिवारी, मनीष मिन्टू, जितेन्द्र टीटू, गौरीशंकर शर्मा, सुशील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कौशलेश शर्मा, सुशील पाराशर, भूपेन्द्र नौगाया, पुष्पेन्द्र बरसानियां, संजय लवानियां, केदार पाराशर, देवेन्द्र पण्डा, अखिल लवानियां, विनोद शर्मा, हेमेन्द्र चीकू, हरी पुरोहित, शैलेन्द्र उपाध्याय, संजीव कटारा, योगेश लाला, नैमीचंद मुदगल, रेनु गौरावर द्वारा
स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम के निर्वाचित ब्राहमण पार्षदों का सम्मान किया गया। तथा ग्रामीण क्षेत्र में नव निर्वाचित सरपंचों में हरस्वरूप शर्मा गगवाना, अंकित शर्मा अटारी, सहित आदि सरपंचों का स्वागत किया गया।

पुलिस थाना अधिकारी श्री श्रद्धा पचैरी एवं राजेन्द्र शर्मा का सम्मान किया गया तथा आरजेएस में चयन होने पर कु. शिखा पुरोहित का भी सम्मान किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया तथा पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वीरू एण्ड पार्टी द्वारा होली के रसिया व भजन सुनाकर कार्यक्रम को रंगीन बना दिया तथा उपस्थित जन समूह का भरपूर मनोरंजन कर होली के रंग में सराबोर कर दिया। इसके बाद स्थानीय कवियों हरिओम हरि, चन्द्रीाान, अर्चना बंसल, नेकराम नेक, सोमदत्त व्यास आदि ने होली के संबंध में काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम में अजय शर्मा साहित्यकार, देवकी प्रसाद शर्मा, रमेश शर्मा, प्रभूदयाल शर्मा, ललिता प्रसाद शर्मा, सुनील कटारा, नत्थी लाल दीक्षित, राजेन्द्र भारद्वाज, फतेहचंद लवानियां, योगेश उपमन, डाॅ. दयाचंद पचैरी, विनोद कुमार शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, दीपक लवानियां, सुरेन्द्र सारस्वत, दिनेश शर्मा, सुधांशु गौड, जगदीश पाराशर, मोरध्वज मोना, महादेव भारद्वाज, राधा कृष्ण शर्मा, भूदेव कटारा सहित सैकडों की संख्या में लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन इं. जीवनलाल शर्मा मंत्री एवं भूदेव लवानियां द्वारा किया गया। आभार डाॅ. लोकेश शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु सभी आगुन्तकों को काढा पिलाया गया।