Last Updated on March 14, 2020 by Swati Brijwasi
कोरोना वायरस की वजह से संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट हुई पोस्टपोंड |

नई दिल्ली (14 मार्च) अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा की आगमी फिल्म संदीप और पिंकी फरार देश में बढ़ते कोरोना वायरस की वजह से रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है |
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर यह जानकारी दी है जिसमे अर्जुन कपूर ने लिखा है कि देश में कोरोनावायरस (COVID-19) के प्रकोप को देखते हुए, हमने दिबाकर बनर्जी की संदीप और पिंकी फरार की रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया है। इस समय सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा का अत्यधिक महत्व है।