Last Updated on March 12, 2020 by Swati Brijwasi
Jaipur news in Hindi: गांधीजी ने सिखाया विरोध का सही तरीका और विरोधियों को जीत लिया|
- दाण्डी यात्रा की वर्षगांठ पर होंगे विभिन्न आयोजन
- ‘गांधीजी ने सिखाया विरोध का सही तरीका और विरोधियों को जीत लिया’
- जयपुर जिले में प्रभातफेरी से हुआ सप्ताहभर के कार्यक्रमों का शुभारम्भ

Jaipur news in Hindi:जयपुर, 12 मार्र्च। जिला कलक्टर डॉ.जोगाराम ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि साध्य के साथ साधन की पवित्रता भी जरूरी है। उन्होंने हमें सिर्फ आजादी ही नहीं दिलाई बल्कि वैचारिक विरोध का सही तरीका भी सिखाया। इसी तरीके से उन्होंने विरोधियों के मन में भी आदर हासिल किया।
जिला कलक्टर गुरूवार को मुरलीपुरा बीड़ स्थित राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने आजादी के आन्दोलन में हमें दमन के खिलाफ सविनय अवज्ञा जैसे तरीकों से विरोध का सही तरीका सिखाया, यह उनकी लोकतंत्र को एक बड़ी देन है। हमें ऎसे ही आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी 150वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजनों की श्रृंखला में दाण्डी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशभर में 12 मार्च से सात दिवसीय कार्यक्रम प्रारम्भ हुए हैं। जयपुर जिले में भी विभिन्न ब्लॉक में इन आयोजनों का शुभारम्भ स्कूली विद्यार्थियों एवं आमजन द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुआ।

जिला कलक्टर मुरलीपुरा बीड़ विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी मे शामिल हुए एवं उन्हें सम्बोधित भी किया। गांधी जयन्ती वर्ष आयोजन की राज्य स्तरीय समिति के सदस्य श्री मनीष शर्मा ने विद्यार्थियों को गांधीजी का रास्ता अपनाकर बद से बचने का गुर बताया। उन्होंने विद्यालय की लाइबे्ररी को गांधी साहित्य प्रदान करने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना एवं गांधी जी के भजनों का गायन-वादन किया गया। ब्लॉक स्तरीय जयंती समारोह समिति के द्वारा सप्ताहभर के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रथम दिवस उपखण्ड मुख्यालय जमवा रामगढ में भी छात्र-छात्राओं, कर्मचारी, अधिकारियों एवं आमजन द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के बाद पंचायत समिति परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्साह चौधरी आईएएस, उपखण्ड अधिकारी भी शामिल हुए। जिले के अन्य ब्लॉक में भी प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना के आयेाजन हुए।