Last Updated on March 11, 2020 by Swati Brijwasi
देवस्थान एवं पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने मृतक किसान को सौपा 5 लाख रुपए का चैक |

भरतपुर, 11 मार्च। देवस्थान एवं पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह बुधवार को पंचायत समिति सेवर की ग्राम पंचायत फुलवारा पहुॅचकर मृतक किसान गुलाब सिंह के आवास पर पहुॅचकर मृतक के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की एवं उनके परिवार को राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं स्वंय की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की।
पर्यटन मंत्री श्री सिंह ने ग्राम फुलवारा पहुॅचकर मृतक गुलाब सिंह के पुत्र जितेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता दिये जाने का भरोसा दिलाया साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार को सहायता राशि के पहुचने में हुए विलम्ब के लिए क्षमा मांगी।
उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणजन के सुख एक बार शामिल न हो लेकिन उनका प्रयास रहता है कि वे उनके दुख में सदैव शामिल रहें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील एवं समर्पित है। उन्हांेने कहा कि फसल क्षति प्रभावित सभी किसानों को बिना किसी पक्षपात के निष्पक्ष होकर मुआवजा राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों के खेत-खेत जाकर हुए फसल खराबे का अवलोकन किया है और यह फसल क्षति लगभग 80-100 प्रतिशत तक हुई है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों एवं कार्मिकों निर्देश दिये कि वे पीड़ित किसानों की विशेष गिरदावरी का कार्य संवेदनशील होकर निष्पक्ष तरीके से करें जिससे सभी किसानों को उनकी फसल खराबे का उचित मुआवजा मिल सकें।
भ्रमण के दौरान जिला कलक्टर नथमल डिडेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ सुरेश सिंह खींची, ग्राम पंचायत फुलवारा के सरपंच वीरेन्द्र सिंह, सहित विभागीय अधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद थे।