Last Updated on March 6, 2020 by Swati Brijwasi
Deeg news: फसल खराबे की जांच के लिए नायब तहसीलदार खेतों पर पहुंचे ,फसल खराबे का लिया जायजा|

डीग -6 मार्च डीग उपखंड में गुरुवार देर शाम शुरु हुआ बेमौसम वारिश का दौर शुक्रवार की तड़के तक जारी रहा।तेज अंधड के साथ वारिश से तबाह हो चुकी फसलों का जायजा लेने शुक्रवार को उप तहसील जनुथर के नायब तहसीलदार कैलाश चंद मीणा अलसुबह खेतों पर पहुंचे। जहाँ कस्बा जनूथर निवासी राजेंद्र उर्फ राजू दीवान के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने अपनी पीडा को प्रशासन के समक्ष रखा किसानों का कहना था कि बेमौसम की बारिश ओर ओलावृष्टि से लाहे गेहूंऔर चना की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।किसानों ने शीघ्र फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
नायब तहसीलदार द्वारा कस्बा जनूंथर सहित निकटवर्ती गाँव दाँतलौठी, जाटोली थून नगला जनूथर में फसल खराबे को लेकर खेतो में बरबाद हुए फसल का निरीक्षण किया गया । उन्होंने मोके पर ही पटवारियों को फसल खराबे की शीघ्रातिशीघ्र खसरा गिरदावरी करने को लेकर आदेशित किया।
डीग से पदम जैन की रिपोर्ट
- Chhupi Nazar Kooku Web Series Review 2022 | How all episodes online…
- Samrat Prithviraj OTT Release Date, Time & Platform Details in…
- आरबीएसई 10 वीं का परिणाम 2022 दिनांक, समय 10 वीं का रिजल्ट लिंक
- Justin Bieber was diagnosed with Ramsay Hunt syndrome
- Janhit Mein Jaari Movie Download MP4Moviez 720p, 480p Watch Online