Last Updated on September 26, 2020 by Shiv Nath Hari

आज भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कुम्हेर के संरक्षक श्री सूर्य प्रकाश आर्य के बेर शहर के मंडल संयोजक नियुक्त होने पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जी शर्मा के नेतृत्व में उनके निवास पर जाकर फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया
इस अवसर पर महामंत्री रोहित बंसल ने बताया की नियुक्त मंडल संयोजक पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है एवं अपने छात्र राजनीति से ही पार्टी की गतिविधियों में लिप्त हैं और राजस्थान के विकास पुरुष डॉ दिगंबर सिंह जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने राजनीति में कार्य किया है
महामंत्री सोनू नागर ने बताया पार्टी को खड़ा करने में सूर्य प्रकाश जी आने का बहुत बड़ा योगदान है
मंडल संयोजक सूर्य प्रकाश जी आर्य ने कहा की पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा और पार्टी को विकास की राह पर और अधिक मजबूत किया जाएगा
इस अवसर पर धर्मेंद्र जी आर्य लक्ष्मीकांत शर्मा सूर्य प्रकाश आर्य रोहित बंसल सोनू नागर उत्तम यादव नृपेश गुप्ता कृष्णा सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे