Last Updated on March 28, 2020 by Shiv Nath Hari
Today’s entertainment news: प्रसिद्ध रामायण धारावाहिक का एक बार फिर दूरदर्शन नेशनल पर प्रसारण
Table of Contents

Today’s entertainment news: देश में वर्तमान कोरोना वायरस की स्थिति और 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान घर में रहने वाले लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती ने शनिवार, 28 मार्च 2020 से रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक का दूरदर्शन पर एक बार फिर प्रसारण करने का फैसला किया है।
केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह घोषणा करते हुए खुशी जाहिर की कि रामायण का एक बार फिर प्रसारण किया जा रहा है।
प्रसारण रोजाना 2 स्लॉट् में होगा, सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे तक और रात 9 बजे से रात 10 बजे तक। शाम के स्लॉट में श्रृंखला का अगला एपिसोड दिखाया जाएगा।
इस धारावाहिक में लोगों की भारी रुचि और इसके दोबारा प्रसारण की जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है। प्रसार भारती के सीईओ श्री शशि शेखर वेम्पति ने दूरदर्शन की टीम को बधाई दी जिसने इसके लिए युद्ध स्तर पर काम किया। श्री वेम्पति ने सागर परिवार को दूरदर्शन के लिए सामग्री उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।
प्रसार भारती कोविड-19 के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। समाचार सेवा प्रभाग हिंदी और अंग्रेजी में सुबह 8 से 9 बजे और शाम 8 बजे से 9 बजे तक विशेष बुलेटिन प्रसारित कर रहा है। डीडी न्यूज और डीडी इंडिया द्वारा अनेक विशेष कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं।
- Dual camera, 60 hours calling, new smartphone in the market with tremendous battery, price less than 7 thousand
- PSPK 27 Movies: पवन कल्याण एंड कृश फिल्म PSPK 27 रिलीज़ संक्रांति 2022
- shivratri 2021 hashtag: When is Mahashivratri? Know the auspicious time, method of worship and importance of fasting on this day?
- twitter trending: मन की बात से प्रधान मंत्री मोदी ने ‘कैच द रेन’ अभियान का आह्वान किया
- twitter trending:Twitter Trending Now | Top Twitter Trends Topics
today’s entertainment news
- today’s entertainment news headlines
- entertainment news india tv
- entertainment news express
- entertainment news india 2020
- entertainment news hollywood
- entertainment news in hindi
- latest entertainment news
- tv entertainment news