Last Updated on August 27, 2020 by Shiv Nath Hari
कोरोना काल में नहीं जा पा रहे हैं मंदिर तो शिखर दर्शन करके बोले यह मंत्र मिलेंगे शुभ फल
Table of Contents

आज कोरोना ( covid-19) संकट के कारण मंदिरों के दरवाजे ( पट) बंद हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, हमारे शास्त्र में स्पष्ट उल्लेख है कि अगर किसी कारण से आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो_
“शिखर दर्शनम् पाप नाशम्”
यानी किसी भी मंदिर के शिखर दर्शन के करने मात्र से ही पापों का नाश हो जाता है।
मंदिर के शिखर के दर्शन करते समय अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। शिवजी के मंत्र ऊँ नम: शिवाय, विष्णुजी के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, देवी मंत्र दुं दुर्गायै नम: या श्रीराम और श्रीकृष्ण के नामों का जाप कर सकते हैं। इस तरह शिखर देखकर ध्यान करने से अक्षय पुण्य मिल सकता है।
शिखर दर्शन और मंत्र जाप करने के बाद जरूरतमंद लोगों को अन्न और धन का दान जरूर करना चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी गौशाला में किसी मंदिर में या किसी वेदपाठ ब्राह्मण को दान करें।
साभार: Devi Prasad Pandey